- Advertisement -
फरवरी शुरू होते ही युवाओं में एक अलग उत्साह नजर आने लगता है। हर साल वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलता है। आज यानी वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है। आज के दिन चॉकलेट डे (Choclate Day) मनाया जाता है। आज हम आपको चॉकलेट डे का इतिहास बताएंगे।
9 फरवरी 2020 को पूरी दुनिया में चॉकलेट डे मनाया जाता है। दरअसल, चॉकलेट डे पर मिठास से भरा चॉकलेट एक दूसरे को अच्छे ढंग से समझने की और एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करने का जरिया बनता है। रोज डे और प्रपोज डे के बाद अपने खास का मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट को शगुन के तौर पर खिलाया जाता है।
बताया जाता है कि चॉकलेट का इतिहास चार हजार साल पुराना है। चॉकलेट को बनाने का श्रेय अमेरिका को जाता है। कहा जाता है कि पहले चॉकलेट का स्वाद मीठा नहीं हुआ करता था। शुरूआत में चॉकलेट कोको से बनाई जाती है, जिस कारण इसका स्वाद कसेला और तीखा हुआ करता था। अमेरिका में आज भी बड़ी संख्या में इसके पेड़ पाए जाते हैं, लेकिन अफ्रीका दुनिया का बड़ा कोको आपूर्ति करने वाला देश है और 70 फीसदी कोको की आपूर्ति अफ्रीका से होती है।
रिसर्च के अनुसार, चॉकलेट खाने से हमारी लव लाइफ काफी अच्छी होती है और दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होते हैं, जिससे हम रिलैक्स महसूस करते हैं। चॉकलेट कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। चॉकलेट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी देते हैं। चॉकलेट सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।
- Advertisement -