-
Advertisement
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट के 9,124 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
SBI Jobs: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 9,124 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री। स्नातक के अंतिम वर्ष (Final Year) में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष
दिव्यांग (PwD): 10 वर्ष
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में संपन्न होगी—प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य परीक्षा (Main Exam) और स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Proficiency Test)।
प्रारंभिक परीक्षा: 100 अंकों के लिए 1 घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी (English), न्यूमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability) और रीजनिंग (Reasoning Ability) से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 200 अंकों की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
लैंग्वेज टेस्ट: मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।
वेतन एवं आवेदन शुल्क
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी एवं EWS: ₹750
SC, ST एवं दिव्यांग उम्मीदवार: निशुल्क
इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि (31 अगस्त 2026) से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
