-
Advertisement
#SBI में पीओ के 2,000 पदों के लिए निकली #Jobs, यहां देखें पूरी डिटेल
अगर आप बैंकिंग के क्षेत्र में जॉब ( Job in Banking) करना चाहते हैं तो कोरोना काल में ये खबर आप के लिए फायदेमंद हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( #SBI) ने प्रोबशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीओ के के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप को 4 दिसंबर 2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करना है। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ..
एसबीआई में पीओ के कुल 2,000 पद भरे जाने हैं।
इनमें सामान्य वर्ग के लिए से 810
ओबीसी के लिए 540
एससी वर्ग के लिए 300
ईडब्ल्यूएस के लिए 200
एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Job: 12वीं और Graduate केलिए नौकरी, 6 को होंगे कैंपस इंटरव्यू
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री पास होना चाहिए। जो छात्र स्नातक के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में हैं वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें साक्षात्कार में बुलाने जाने पर स्नातक डिग्री की दिखानी होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 31.12.2020 से पहले स्नातक डिग्री पास होना चाहिए।आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए निर्धारित है। जबकि अन्य आरक्षित वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है।
इस भर्ती के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रारंभिक परीक्षा आयोजन 31 दिसंबर, 2020, 2, 4 और 5 जनवरी 2021 को ऑनलाइन किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जनवरी 2021 के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी एसबीआई भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे वे 29 जनवरी 2021 को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
