-
Advertisement
हिमाचल में जेबीटी के 600 पदों के लिए भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
HP JBT Vacancy 2026: हिमाचल में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जेबीटी जॉब ट्रेनी के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार यानी 16 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होने जा रही है।राज्य चयन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है । सभी वर्गों के उम्मीदवारों 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा, इसके लिए 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
मानदेय: प्रारंभिक चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: जेबीटी के पदों लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास डीएलएड, दो वर्षीय जेबीटी कोर्स, बीएलएड, डिप्लोमा इन एजुकेशन, बीएड या एमएड जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षण योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार जेबीटी के लिए HP TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक छूट मिलेगी।
सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जेबीटी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
निर्धारित साइज में फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
संजू चौधरी
