-
Advertisement
Govt Jobs:राष्ट्रीय जल प्राधिकरण में शुरु हुई 62 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
कोरोनाकाल में बहुत सारे लोगों का रोजगार चला गया है। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी( Government Job) की तलाश में है तो ये खबर आप के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय( Union Ministry of jal shakti) के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के अधीन राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (एनडब्ल्यूडीए) 62 पदों पर भर्ती ( Recruitment of 62 posts)करने जा रहा है। अभिकरण की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार एनडब्ल्यूडीए के मुख्यालय एवं देश भर में विभिन्न स्थानों पर स्थित फील्ड ऑफिस के लिए लोवर डिविजन क्लर्क, अपर डिविजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर और हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पदों के बारे में आगर आप कोई और जानकारी चाहते हैं तो एनडब्ल्यूडीए की ऑफिशियल वेबसाइट, nwda.gov.in पर जा कर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:कंप्लीट Lockdown नहीं लगने के पीछे की अहम वजह-जानकर आप भी हिल जाएंगे
लोवर डिविजन क्लर्क (23 पद) -आयु सीमा 18 से 27 वर्ष
योग्यताः 12वीं उत्तीर्ण और अंग्रेजी 35 शब्द या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड।
अपर डिविजन क्लर्क (12 पद) – आयु सीमा 18 से 27 वर्ष।
योग्यताः स्नातक डिग्री।
स्टेनोग्राफर (5 पद) -आयु सीमा 18 से 27 वर्ष।
योग्यताः 12वीं उत्तीर्ण और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 16 पदो- आयु सीमा 18 से 27 वर्ष।
योग्यताः सिविल इंजीनिरिंग में डिप्लोमा।
जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर (5 पद)-आयु सीमा 21 से 30 वर्ष।
योग्यताः बीकॉम और 3 वर्ष का अनुभव।
हिंदी ट्रांसलेटर (1 पद)आयु सीमा 21 से 30 वर्ष।
योग्यताः हिंदी से एमए और बीए अंग्रेजी और ट्रांसलेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन की प्रक्रियाः 10 मई से शुरू होगी और 25 जून 2021 अंतिम तारीख
आवेदन शुल्कः जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 840 रुपये , एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 500 रुपये होगा।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकेगा।
