-
Advertisement
जॉब्स ही जॉब्स: NTPC और ONGC में हो रही मेडिकल संबंधी पदों पर भर्ती; यहां जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल एनटीपीसी लिमिटेड और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) द्वारा विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इन जॉब्स के बारे में सभी डीटेल्स निम्नलिखित हैं-ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अंकलेश्वर एसेट, डिस्ट्रिक्ट- भरूच (गुजरात) में फील्ड मेडिकल ऑफिसर, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार 8 सितंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नीति आयोग ने जारी किया निर्यात तत्परता सूचकांक: जानें हिमालयी राज्यों में Himachal को मिला कौन सा स्थान
पद का नाम: जनरल ड्यूटी ऑफिसर, फील्ड मेडिकल ऑफिसर (FMO) और मेडिकल ऑफिसर (ऑक्यूपेशनल हेल्थ – OH)
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मेडिसिन या बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस)। एमबीबीएस की डिग्री अनिवार्य रूप से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया / स्टेट के साथ पंजीकृत होनी चाहिए।
आयु सीमा: कोई सीमा नहीं
चयन प्रक्रिया: शैक्षणिक अंकों और साक्षात्कार के आधार पर।
आवेदन कैसे करें: उम्मीदवारों को साफ़-सुथरे ढ़ंग से टाइप / हस्तलिखित आवेदन की स्कैन की हुई कॉपी को एक पीडीएफ फाइल के रूप में ईमेल पते [email protected] पर भेजना होगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2020 है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
एनटीपीसी लिमिटेड ने मेडिकल स्पेशलिस्ट और जीडीएमओ के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2020 के लिए 02 सितंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
पद के नाम: मेडिकल स्पेशलिस्ट और मेडिकल (जीडीएमओ)।
शैक्षणिक योग्यता:
मेडिकल स्पेशलिस्ट: एमबीबीएस के साथ मेडिसिन/ O&G/पीडियाट्रिक में एमडी / एमएस। E4 स्तर के लिए: एमडी / एमएस के बाद न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव / प्रैक्टिस। E3 स्तर के लिए: फ्रेश एमडी / एमएस क्वालिफाईड डॉक्टर।
मेडिकल(जीडीएमओ): मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एमबीबीएस। [ एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) द्वारा मान्यता प्राप्त क्वालिफिकेशन होनी चाहिए] एमबीबीएस के बाद 02 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए (इंटर्नशिप ट्रेनिंग को अनुभव के रूप में नहीं गिना जाएगा)।
आयु सीमा: 37 वर्ष (दोनों पदों के लिए)
आवेदन कैसे करें: पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2020 के लिए 02 सितंबर 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ntpccareers.net पर लॉग इन करें। आवेदन का कोई अन्य साधन / मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार के पास एक वैलिड (मान्य) ईमेल आईडी का होना आवश्यक है। एनटीपीसी व्यक्तियों को भेजे गए किसी भी ईमेल को वापस भेजने के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
