-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/01/republic-day-6.jpg)
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर ‘बुलंद भारत’ की बुलंद तस्वीरें, आप भी देखिए
नेशनल डेस्क। Republic Day 2024: देश के 75 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का शानदार नजारा दिखाई दिया। परेड में निकलने वाली झांकियों ने सबका मन मोह लिया। इसमें 16 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की झांकियां शामिल थीं। फ्रांस के राष्ट्रपति समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए।
1. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद UP की झांकी में श्री रामलला का बाल स्वरूप नजर आया। वहीं, रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल भी इस झांकी में शामिल रही।
2. छत्तीसगढ़ की झांकी में बस्तर की 600 साल पुरानी मुरिया दरबार की परंपरा को दिखाया गया।
3. मध्य प्रदेश की झांकी में सबसे आगे पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी का स्टैच्यू दिखाया गया, साथ में एक फाइटर प्लेन का मॉडल है। मध्य प्रदेश की झांकी आत्मनिर्भर नारी-विकास का मूल मंत्र पर केंद्रित है।
4. महाराष्ट्र राज्य की झांकी छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक समारोह पर आधारित है।
5. राजस्थान की झांकी महिला हस्तशिल्प उद्योगों के विकास और राज्य की उत्सव संस्कृति को प्रदर्शित कर रही है। राजस्थान की कठपुतली कला झांकी में देखने को मिली।
6. कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में राज्य में होने वाले तसर उत्पादन को दर्शाया गया। झारखंड देश में सबसे ज्यादा तसर उत्पादन करने वाला राज्य है।
7. हरियाणा की झांकी में सरकारी कार्यक्रम ‘मेरा परिवार – मेरी पहचान’ पर फोकस किया गया।
8. ओडिशा की झांकी में रघुराजपुर शिल्प गांव को दिखाया गया। इसके अलावा हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को दर्शाया गया।
9. आंध्र प्रदेश की झांकी एजुकेशन ट्रांसफॉर्मेशन पर बेस्ड रही। सामने के हिस्से में एक गांव की क्लास को दिखाया गया। पीछे मॉडर्न प्ले स्कूल और साइंस लेबोरेटरी नजर आई।
10. तमिलनाडु राज्य की झांकी कुदावोलाई प्रणाली का प्रतिनिधित्व करती नजर आई।
11. तेलंगाना की झांकी में कोमाराम भीम, चकली इलम्मा, रामजी गोंड और अन्य जैसे तेलंगाना के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को दर्शाया गया।
12. लद्दाख की झांकी में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को दिखाया गया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।
13. गुजरात की झांकी में धोर्डो गांव पर फोकस, यह गांव बेस्ट टूरिज्म विलेज के रूप में जाना जाता है।
14. अरुणाचल प्रदेश की झांकी में पक्षियों पर फोकस रहा। इसमें बुगुन लिओसिचला पक्षी को दिखाया गया।
15. मेघालय की झांकी अपने उन्नतशील पर्यटन पर आधारित है। झांकी चेरी के फूलों से सजी रही।
16. मणिपुर की झांकी में महिलाओं को कमल के तने के नाजुक रेशों से ‘चरखे’ का उपयोग करके सूत बनाते हुए दिखाया गया। सामने वाले हिस्से में मणिपुर की लोकतक झील है।