-
Advertisement
भारत की इन जगहों पर जाना है बैन, वजह जानकर हो जाएंगे दंग
Last Updated on March 15, 2022 by sintu kumar
भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में जाना जाता है। हालांकि, भारत में कई ऐसी जगह भी हैं जहां पर्यटकों के जाने पर रोक है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपके जाने पर रोक लगाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल घूमने का है प्लान, इन खूबसूरत जगहों पर जरूर करें विजिट
अक्साई चिन एक सीजफायर लाइन है। ये भारतीय नियंत्रित राज्य जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) को चीनी नियंत्रित क्षेत्र से अलग करती है। यह जगह बेहद ठंडी है और इसे सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है। वहीं, मानस वन्यजीव अभयारण्य में भी कई आतंकवादी गतिविधियां हुई हैं। साल 2011 में, मानस नेशनल पार्क से 6WWF ऑफिशियल्स का बोडो उग्रवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
इसके अलावा मुंबई (Mumbai) में BARC या भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र पर्यटकों के लिए भारत में प्रतिबंधित स्थानों में से एक है। ये जगह देखने में बेहद खूबसूरत है और ये भारत का प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र है। यहां पर्यटक को जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, असम (Assam) के एनसी हिल्स के बीच स्थित हाफलोंग एक बेहद खूबसूरत है। हालांकि, यहां के कई आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के कारण यहां के पर्यटन क्षेत्र में रुकावटें पैदा होती हैं और बेहद आकर्षक होने के बावजूद आप इस जगह पर घूमने नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप में बंजर द्वीप समूह स्थित है। यह एक ज्वालामुखी है। आप यहां सुरक्षित जगह से छोटे जहाज की मदद से लावा को निकलते देख सकते हैं।