-
Advertisement
जबलपुर में हिमाचल के जवान ने पत्नी सहित लगाया फंदा, फैमिली क्वार्टर में लटके मिले शव
Last Updated on November 28, 2021 by Vishal Rana
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के एक पति-पत्नी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है। व्यक्ति जैक राइफल्स (Jammu and Kashmir Rifles) में राइफलमैन के पद पर तैनात था, जोकि फैमिली क्वार्टर 36/12 मस्जिद लाइन कैंट में अपनी पत्नी के साथ रहता था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अनोखा मामला, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण; जाने पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, जैक राइफल्स में राइफलमैन (rifleman) पंकज सिंह (28) की पिछले साल 25 नवंबर को सुनीता सिंह के साथ शादी हुई थी। करीब 6 महीने पहले पंकज अपनी पत्नी को भी अपने साथ जबलपुर ले आए थे। दोनों की कोई संतान नहीं है। आर्मी सूत्रों का कहना है कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी, जिसके बाद सुनीता ने बेडरूम में फांसी लगा ली। वहीं, उसे फांसी पर लटकता हुए देख पंकज ने भी बरामदे में खुद को फांसी लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सेना के सूबेदार ने कैंट थाने में इस बाबत सूचित कर दिया। जिसके बाद कैंट थाना प्रभारी और एफएसएल अधिकारी ने तुरंत मौके का जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास थी। कैंट पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शवों का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश में होगा। दंपती के परिजन हिमाचल प्रदेश से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। शवों को रविवार शाम 6 बजे तक परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।