-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसा: कैंपर पलटा , 1 की मौत , 15 गंभीर रूप से जख्मी
शिमला। हिमचाल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला जिले के झाखड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि झाखड़ी कैंपर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं, 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पुहंच गई है। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए एमजीएमएससी खानेरी रामपुर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags
