-
Advertisement
किन्नौर में गिरी चट्टानें, कई वाहन फंसे-सैकड़ों लोगों की जान आफत में
Last Updated on January 4, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी (Snowfall) का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के चलते कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। किन्नौर (Kinnaur) में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नाको के पास मलिंग नाले में भूस्खलन (Landslide) होने की सूचना है। यहां पर बर्फबारी के बाद सड़क पर चट्टानें गिरने के (Rocks falling on the Road) कारण मार्ग आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है।
यह भी पढ़ें: बर्फबारी के बीच Atal Tunnel Rohtang के साउथ पोर्टल में फंसे 300 Tourists आधी रात को रेस्क्यू
यहां पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार लगी हैं। गाड़ियों में सैकड़ों लोग फंसे (Hundreds of people stuck) हुए हैं, जिनको परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। अधिक ठंड के कारण आसपास खाने.पीने का साधन ना होने से लोगों को मुश्किल हो रही है। ऐसे में लाहुल-स्पीति (Lahul-Spiti) जिला का काजा उपमंडल समेत किन्नौर के कई गांव का यातायात संपर्क देश दुनिया से कट गया है। बीआरओ की ओर से मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….