-
Advertisement
बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के घर पर गिरी चट्टानें, बाल-बाल बचे लोग
Last Updated on August 23, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Baldev Sharma) के घर पर शिमला में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण घर पर एक बड़ी चट्टान आ गिरी। रविवार देर रात राजधानी के हीरानगर के हथिनी धार क्षेत्र में पूर्व एमएलए बलदेव शर्मा की बिल्डिंग (building) के सामने मकान की खुदाई का कार्य चला हुआ था। जिसकी वजह से पहाड़ी दरक गई। और बहुत बड़ी चट्टान पूर्व एमएलए बलदेव शर्मा के घर के बाहर दीवार के पास गिरी। जिस कारण घर के लिए लगाई गई रिटेनिंग वॉल, पिलर और छज्जा टूट गया है, जबकि धमाके से घर की नींव हिल गई है। बता दें कि इस बिल्डिंग में करीब 15 परिवार रहते हैं। जिनको खतरा उत्पन्न हो गया है। अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। साथ ही पहाड़ी पर बनी पानी की टंकी के भी गिरने का अंदेशा है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के घर पर शिमला में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण घर पर एक बड़ी चट्टान आ गिरी। जिसमें लोग बाल बाल बच गए।