-
Advertisement
Himachal : मृतक के परिजन Dead Body को घर ले जाने में सक्षम नहीं तो रोगी कल्याण समिति करेगी ये काम
केलांग। हिमाचल के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति (Lahul-Spiti) में आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लिए रोगी कल्याण समिति ने राहत देने वाला निर्णय लिया है। अगर आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के किसी व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) हो जाती है और उसके परिजन शव को घर तक ले जाने के लिए सक्षम नहीं है तो रोगी कल्याण समिति फ्री में ये काम करेगी। यानी रोगी कल्याण समिति ऐसी स्थिति में शव (Dead Body) को घर तक पहुंचाएगी और इसके बदले में कोई पैसा नहीं लेगी।
यह भी पढ़ें: पुरुष की जगह परिजनों को दे दी महिला की Dead Body, श्मशान घाट पर चला पता

ये निर्णय आज रोगी कल्याण समिति क्षेत्रीय अस्पताल केलांग (Rogi kalyan samiti keylong) की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक में हुआ। बैठक डीसी कमल कांत सरोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी वर्ष में स्वास्थ्य व्यवस्था में नए कार्य करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश रुआलवा, उप-प्रधान दोरजे उपासक, सहित पंचायत व गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों सहित संबंधित सदस्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

