-
Advertisement
बसों में बैठी थी 50 फीसदी से अधिक सवारियां, RTO पहुंच गए चालान करने
हमीरपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण( Corona infection) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हमीरपुर जिला ( Hamirpur District)में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उधर परिवहन विभाग ने भी बसों का औचक निरीक्षण कर इस के प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की ओर से सोशल डिस्टेसिंग अपनाने के लिए निजी व सरकारी बसों में पचास प्रतिशत सवारियों को बिठाने के निर्देश दिए गये हैं। इन निर्देशों का पालन करवाने के लिए आरटीओ( RTO)ने औचक निरीक्षण कर चालक व परिचालकों को नियमों को अपनाने के लिए सख्त हिदायतें भी दी है। लेकिन कुछ बसों में सरकार के नियमों का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :- Sirmaur में परिवहन विभाग की कार्रवाई, ओवरलोड 12 वाहनों से वसूला 98 हजार जुर्माना
आरटीओ हमीरपुर वीरेन्द्र शर्मा ने बस अड्डे( Hamirpur Bus Station) का दौरा किया व बसों की चैकिंग की। इस दौरान बसों में 50 प्रतिशत से अधिक सवारियों को बैठाने के लिए चालकों व परिचालकों के मौके पर ही चालान भी किए गए।आरटीओ हमीरपुर वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी बस चालकों व परिचालकों को हिदायत दी गई है बसों में 50 प्रतिशत से अधिक सवारियों को ना बिठाया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ बसों में सवारियां 50 प्रतिशत से अधिक है, जिनके मौके पर ही चालान किए गए। सभी निजी बस ऑपरेटरों को आदेश दिए गए हैं कि बस चालकों व परिचालकों को मास्क पहनना सुनिश्चित करें और बस में बिना मास्क किसी भी सवारी को न बिठाएं । उन्होंने जब बस अड्डे का दौरा किया तो पाया कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं था।

गौरतलब है कि लॉकडाउन खुलने के बाद सरकार ने बसों को 50 प्रतिशत सवारी की क्षमता पर ही चलाने के आदेश दिए थे लेकिन निजी बस ऑपरेटरों के इस निर्णय के विरोध के बाद सरकार ने सौ प्रतिशत सवारी बैठाने का निर्णय लिया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फिर से बसों को 50 प्रतिशत सवारी को बैठाने के निर्देश दिए है ताकि बसों में भी लोगों में पर्याप्त दूरी बनी रहे और वे कोरोना संक्रमण से बचे रहें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

