-
Advertisement
मास्क ठीक से पहनो भाई
कुल्लू। प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं अलग-अलग तरीके से लोगों के कोरोना के बारे में जागरूक कर रहे हैं ताकि ये महामारी और ना फैले। इसी क्रम में कुल्लू पुलिस के रुस्तम स्वयंसेवी 13 अप्रैल से एसपी कुल्लू गौरव सिंह के दिशानिर्देशों के अनुसार निरंतर कुल्लू के विभिन्न स्थानों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

ये स्वयंसेवी मनाली, सोलंग नाला, नग्गर, पतलीकूहल, अखाड़ा, वाशिंग, शांगरी बाग़, भुंतर, मणिकर्ण, कसोल, और कुल्लू के भीड़ भरे स्थानों में जिला पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आम जनता को बता रहे हैं कि किस तरह नियमों का पालन करना है।

ये लोगों को सही तरह से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने, धारा 144, कर्फ्यू नियमों इत्यादि कोविड प्रोटोकॉल्स के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

टीम के 35 स्वयंसेवी प्रतिदिन सहभागिता समन्वयक बीजू के नेतृत्व में लोगों को हर जगह जाकर जागरूक कर रहे हैं।

स्वयंसेवियों में हेम राज सिंघानिया, अंजली, नताशा, तेज सिंह, श्रवण, भूपेंद्र, जय सिंह, विवेक, नेहा, मंजू, खुशबू, राधा, अंकित कुमार, हरीश, अंकिता ठाकुर, रचना, काजल, चंद्रेश, सोनू कुमार, शैरोन, पूजा, अमन भारती, लवली, प्रिया, शिवानी, श्रद्धा,पीयूष, जगदीश, राधा देवी नितिन व रोहित अवस्थी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

