-
Advertisement
Safety Equipment | Borders of Una | Boosted the Morale |
Last Updated on May 27, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज पंजाब की सीमा से सटे जिला के भटोली, अजोली, मेहतपुर और कलसेहड़ा आदि बॉर्डर पर पहुंच कर सीमा पर ड्यूटी दे रहे फ्रंटलाइन वारियर्स का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर सत्ती ने इन कर्मचारियों को जहां सुरक्षा की दृष्टि से मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर प्रदान किए, वहीं उन्हें फल, जूस और पानी की बोतले भी प्रदान की। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश की सीमाओं पर ड्यूटी दे रहे यह सभी कर्मचारी वायरस के साथ जारी इस जंग में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। सभी लोग फ्रंट लाइन पर रहते हुए अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए तय किए गए मानकों का बाहर से आने वाले लोगों से पालन करवा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की सुरक्षा भी जरूरी हो जाती है। इसीलिए इन्हें सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ फल और जूस आदि प्रदान किए जा रहे हैं।