धनु : आप शारीरिक तथा मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की संभावनाएं हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगिलक प्रसंग में उपिस्थत रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन आनंदित रहेगा। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है।
विरोधी हावी हो सकते हैं
धनु: यह महिना आप के लिए कुछ परेशानियों के बावजूद सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कुछ चिंता उत्पन्न हो सकती है विशेष कर उसकी सेहत और शिक्षा से संबंधित मामलों में विशेष सावधानी बरतें। विरोधी हावी हो सकते हैं अतः सावधानी अपेक्षित है। संपत्ति से जुड़े विवाद के समाप्त होने की संभावना बन रही है। आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें। कोई करीबी धोखा दे सकता है । धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। मकान व दुकान खरीदते वक्त कहीं चूक होने की आशंका है, कानूनी पहलुओं को जांच व परख लें। विरोधी पक्ष नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगा।भाग्यशाली अंक 6,रंग भूरा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
मनमुटाव के प्रसंगों को आप टाल सकेंगे
धनुः काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को आप टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों को पढने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रह सकती है। प्रतिस्पर्धी की इच्छाएं फलीभूत नहीं हो पाएंगी। शुभ रंग :
सुनहरा, अंक : 9, उपाय-हनुमान मंदिर के शिखर दर्शन करें और पुजारी के पैर छुएं।