-
Advertisement
कर्मचारियों के लिए काम की खबर, पहली जुलाई से मिलेगी बड़ी सौगात
Salary Hike – नेशनल डेस्क / कर्मचारियों (Central Govt Employees) को पहली जुलाई से बड़ी सौगात मिलने वाली है। माना जा रहा है कि इस बार डीए (DA) की दर 54 या 55 पर पहुंच जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) में अच्छा ख़ासा उछाल देखने को मिलेगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस कर्मचारी को डीए बढ़ने के साथ ही सैलरी में कितना इजाफा होगा।
किन कर्मचारियों की बढ़ेगी तनख्वाह
हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Employees) की। कर्मियों के डीए की मौजूदा दर 50 फीसदी है। इसमें पहली जुलाई से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024)के नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार के समक्ष आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग रखी जाएगी।
यह भी पढ़े: HPPSC Exam 2024 : लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए अपडेट, यहां करें चेक
किसके कितने रुपए बढ़ेंगे
किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18 हजार रुपए है, तो 54 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से उसके वेतन में हर माह लगभग 720 रुपए बढ़ जाएंगे। 50 फीसदी के हिसाब से डीए 9000 रुपए बनता है, 54 फीसदी होने से 9720 रुपए हो जाएगा। यानी डीए की दर में बढ़ोतरी के बाद उसके वेतन में 720 रुपए का इजाफा होगा।
- वहीं, जिस कर्मी की बेसिक सैलरी 35 हजार है, तो उसे प्रतिमाह 1400 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
- 45 हजार रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मी के लगभग 1800 रुपये बढ़ेंगे।
- वहीं, ऐसे कर्मी, जिन्हें 52 हजार मूल वेतन मिलता है, तो डीए बढ़ोतरी पर उन्हें हर माह 2080 का फायदा होगा।
- 70 हजार मूल वेतन वाले कर्मचारी को लगभग 2800 का फायदा होगा। 50 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 35000 बनता है।
- 85,500 की बेसिक सैलरी पर लगभग 3420 का इजाफा होगा।
