-
Advertisement
जहीर इकबाल, सोनाक्षी के बाद सलमान के जीजा ने भी छोड़ा ट्विटर, आखिरी Tweet में कही ये बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या (Suicide) करने के बाद सब तरफ नेपोटिज्म (Nepotism) और डिप्रेशन (Depression) पर बातें हो रही हैं। सुशांत की मौत का जिम्मेवार बॉलीवुड (Bollywood) की नामी हस्तियों को कहा जा रहा है जो अपने चहेतों को बॉलीवुड में मौका देते हैं। इसी कड़ी में जहीर इकबाल और सोनाक्षी के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने भी ट्विटर को बॉय बोल दिया है। इससे पहले
एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें सलमान खान के साथ उनके जीजा आयुष शर्मा (Ayush Sharma) पर भी सवाल उठाए गए है। ऐसे में अब सलमान के जीजा ने ट्विटर (twitter) छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि, ट्विटर अकाउंट डिलीट करने के पहले अपने आखिरी ट्वीट का एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/CBqStXwHnpS/?utm_source=ig_web_copy_link
आयुष के अलावा जहीर इकबाल और सोनाक्षी भी छोड़ चुके हैं ट्विटर
आयुष ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है- ‘280 शब्द किसी भी इंसान को परिभाषित करने के लिए कम हैं लेकिन 280 शब्द फेक न्यूज, नफरत और नकारात्मकता फैलाने के लिए काफी हैं। इस मानसिकता के लिए साइन अप नहीं किया था। खुदा हाफिज’ उनके अलावा एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer iqbal) ने भी ट्विटर छोड़ दिया है। उन्होंने आखिरी ट्वीट किया है, ‘अलविदा ट्वीटर’। इन दोनों के पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने की बात लिखते हुए कहा- ‘अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने की दिशा में सबसे पहला कदम है खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना। ट्विटर इन दिनों कुछ ऐसा ही बन चुका है। इसलिए मैं अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं। बाय, पीस आउट।’
A request to all my fans to stand with sushant's fans n not to go by the language n the curses used but to go with the emotion behind it. Pls support n stand by his family n fans as the loss of a loved one is extremely painful.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 20, 2020
सलमान खान ने की फैंस से ये अपील
उधर, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद लोगों में खूब गुस्सा है जिसके चलते, सलमान खान के खिलाफ भी लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस सब के बीच सलमान खान (Salman Khan) ने एक ट्वीट में अपने फैंस से सुशांत के फैंस का साथ देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सलमान खान ने एक ट्वीट में लिखा है- ‘मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।’
