-
Advertisement
सलमान खान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर,बॉडीगार्ड ने मारा धक्का-हैरान करने वाला वीडियो
एक्टर सलमान खान (Actor Salman Khan) इस वक्त आईफा 2023 (IIFA 2023) के लिए अबू धाबी (Abu Dhabi) में हैं। सलमान के अलावा राजकुमार,फराह खान,अभिषेक बच्चन व विक्की कौशल भी पहुचे हुए हैं,जोकि इस ग्रैंड इवेंट को होस्ट करेंगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है,जिसमें सलमान खान व विक्की कौशन नजर आ रहे हैं। वीडियो (Video) को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान ने विक्की कौशल को इग्नोर (Salman ignored Vicky Kaushal) किया । यहीं नहीं सलमान के बॉडीगार्ड (Salman Bodyguard) ने जिस तरह से विक्की को साइड किया,उस पर भी फैंस नाराजगी जता रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें👇🏻👇🏻👇🏻
No matter who you are, you have to clear the path when Tiger is on his way.
The persona of #SalmanKhan 🔥 pic.twitter.com/pRSB7iwQ82
— MASS (@Freak4Salman) May 25, 2023
एक लुक देते हुए आगे निकल जाते हैं सलमान
वीडियो में देख जा सकता है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) कुछ दूरी पर खड़े हैं। इस दौरान सलमान अपने बॉडीगार्ड के साथ एंट्री लेते हैं। जैसे ही सलमान धीरे.धीरे पास आते हैं, विक्की उनसे हाथ मिलने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड में से एक शख्स विक्की को उनसे दूर धकेल देता है। हालांकि, खुद सलमान भी उनकी तरफ हाथ नहीं बढ़ाते और बस एक लुक देते हुए आगे निकल जाते हैं। वीडियो को देखकर लोगों का ये भी कहना है कि लगता है सलमान खान, विक्की कौशल को पहचान नहीं पाए और आगे निकल गए।
इतना एटीट्यूड अच्छा नहीं
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को सलमान का रवैया पसंद नहीं आया। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक फैन ने लिखा है सलमान ने विक्की को दिखाया इतना एटीट्यूड अच्छा नहीं दिखता।
