-
Advertisement
कोविड-19 के प्रकोप के बीच Himachal में बनी छह दवाओं के Sample हो गए फेल
शिमला। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच हिमाचल में बनी छह दवाओं के सैंपल (Sample) फेल हुए हैं। ये दवाएं कांगड़ा, बीबीएन व ऊना में निर्मित हुई थी। इन्हें तत्काल बाजार से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में बनी इन दवाओं में एलर्जी, यूरिन, थाईराइड, एंटीबायोटिक व कैल्शियम की दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय दवा नियंत्रक संगठन ने जून माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है,उसी में देशभर में जो बीस दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं,उनमें हिमाचल (Himachal) के भी छह सैंपल शामिल हैं।राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह का कहना है कि इन सभी के बैच वापस मंगवा लिए गए हैं, फेल हुई दवाओं की बिक्री बाजार में नहीं हो पाएगी। केंद्रीय दवा नियंत्रक संगठन ने इस बार 790सैंपल लिए थे जिनमें से देशभर में बीस सैंपल फेल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली कोविड-19 कैंडीडेट वैक्सीन ‘COVAXIN’ तैयार; जुलाई से ह्यूमन ट्रायल

