-
Advertisement
कैंसर के मैदान पर भी #Sanjay_Dutt की फतेह: एक्टर ने की ठीक होने की घोषणा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बायोपिक संजू का गाना ‘कर हर मैदान फतेह’ तो आपको याद ही होगा। यह गाना फिल्म में उस वक्त फिल्माया गया था जब संजय दत्त रीहैब सेंटर में रहकर अपनी नशाखोरी की आदत से पीछा छुड़ाने के लिए जुटे हुए थे। आज हम इस गाने की चर्चा इस वजह से कर रहे हैं क्योंकि संजू बाबा ने एक बार फिर इस गाने के जज्बे को अपने जीवन के एक और वाकये से जोड़ दिया है। दरअसल अगस्त में कैंसर (Cancer) से पीड़ित होने का खुलासा करने वाले अभिनेता संजय दत्त ने अब इस बीमारी के मैदान पर भी फतेह हासिल कर ली है। संजय दत्त ने बुधवार को बताया कि ‘वह यह जंग जीत गए’ हैं।
मैं इस लड़ाई से जीतकर खुश हूं
My heart is filled with gratitude as I share this news with all of you today. Thank you 🙏🏻 pic.twitter.com/81sGvWWpoe
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 21, 2020
अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ हफ्ते मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल थे लेकिन जैसा कहते हैं कि भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। आज अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर मैं इस लड़ाई से जीतकर खुश हूं और अपने परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे अच्छा उपहार देने में सक्षम हूं। अभिनेता ने आगे लिखा कि यह आप सभी के अटूट विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं होता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी प्रशंसकों का आभारी हूं, जो इस कोशिश के दौरान मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए भेजे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बदतमीज शहरी’ लोगों को #Kangana की चेतावनी: हिमाचल आएं तो ना करें ये काम

संजय दत्त ने इस बीमारी से जंग जीतने के बाद डॉक्टरों को धन्यवाद करते हुए लिखते हैं कि मैं डॉ सेवंती और कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की उनकी टीम का विशेष रूप से आभारी हूं जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में मेरी इतनी अच्छी देखभाल की है। विनम्र और आभारी। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को फैंफड़ों का कैंसर हुआ था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्हें लंग कैंसर डायग्नोस हुआ था।
