-
Advertisement
Solan कांग्रेस को मिला नया मंडलाध्यक्ष, शांडिल की चेतावनी पर भी फरमाएं गौर
Last Updated on January 30, 2020 by Deepak
दयाराम कश्यप/सोलन। जिला सोलन (Solan) में कांग्रेस (Congress) के मंडलाअध्यक्ष का चयन हो गया है। संजीव ठाकुर को सोलन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान स्थानीय विधायक धनीराम शांडिल (MLA Dhaniram Shandil) भी उपस्थित रहे। इस दौरान धनीराम शांडिल ने कहा कि काग्रेंस पार्टी एकजुट है। संजीव ठाकुर को जो कार्यभार सौंपा गया है। वह उसे बखूबी निभायेंगे। उन्होंने चेतावनी भी दे डाली की यदि काग्रेंस पार्टी में कोई कार्य नहीं करेगा तो पार्टी उसे उस पद से हटाने में भी देर नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें: पुण्य तिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि
शांडिल ने कहा कि विकास के कार्यों में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काग्रेंस कार्यकाल के समय से चल रहे कार्य आज प्रदेश में बीजेपी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भी अधर में लटके हैं। चाहे शामती बाईपास का निर्माण कार्य हो या फिर शहर मे पार्किंग व्यवस्था या सोलन से चम्बाघाट पथमार्ग हो।
उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी हो लेकिन विकास कार्यों में यदि राजनीति होगी तो जनता उसका जवाब अवशय देगी। वहीं इस अवसर पर सोलन मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें हाईकमान ने सौंपी है वह उसे बखूबी पूरा करेंगे। सोलन मंडल में नई कार्यकारणी का गठन कर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि काग्रेंस पार्टी अपनी विपक्ष की भूमिका को सही से निभाएगी। जनता की समस्याओं को लेकर धरने प्रदर्शन भी किए जाएंगे।