-
Advertisement
Satpal Satti ने ऊना में गांधी जयंती के अवसर पर महिला #BJP को दिए चुनावी टिप्स
Last Updated on October 2, 2020 by Deepak
ऊना। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला ऊना में छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) ने महिला बीजेपी को चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने महिला बीजेपी के एक बूथ 20 महिला अभियान को लेकर भी फीडबैक ली। इस दौरान महिला बीजेपी (Mahila BJP) ने सफाई अभियान भी चलाया। इसमें विशेष रूप से छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे। इससे पहले नगर परिषद ऊना के वार्ड 8 में महिला बीजेपी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सतपाल सिंह सत्ती ने महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए उपयोगी टिप्स (Election Tips) प्रदान किए। इस दौरान बैठक में महिला बीजेपी की राज्य सचिव और ऊना जिला की प्रभारी मीनाक्षी राणा भी उपस्थित रहीं। सत्ती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जय राम सरकार के जनप्रिय नीतियों के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया।
यह भी पढ़ें: Una: घरवासड़ा से गोविंद सागर झील तक बनेगा रोप-वे, पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी
सत्ती ने कहा कि नरेंद्र मोदी और जयराम ने सत्ता संभालने के बाद समाज के वंचित वर्गों के उत्थान को लेकर अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सरकारी विभागों के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी खुद कमान संभालनी होगी। इसके बाद सत्ती ने महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के उपलक्ष्य में सफाई अभियान (Cleaning Campaign) छेड़ा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का देश की आजादी के लिए अतुलनीय योगदान रहा है। अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अथक प्रयास किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी के जन्मदिन को कारगर तरीके से बनाने का निर्णय लिया। जिसके चलते हर वर्ष 2 अक्टूबर को देश भर में स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page