-
Advertisement
Satpal Singh Satti | Congress Government | BJP |
भारतीय जनता पार्टी के ऊना जिला मुख्यालय क्षेत्र कार्यालय में वीरवार को ऊना मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ एक तरफ जहां पार्टी के आगामी अभियान को लेकर रणनीति बनाई, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों से मौजूदा सरकार के कार्यकाल की फीडबैक भी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। लगे हाथ सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लेते हुए माफिया और तबादला उद्योग को संरक्षण देने वाली सरकार बना डाला।