-
Advertisement
एक दिन की SDM बनी हिमाचल की ये बेटी, पिता इसी ऑफिस में हैं चपरासी
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( Himachal Pradesh Board of School Education) से दसवीं की परीक्षा में 94 फीसदी अंक लाने वाली चपरासी की बेटी एक दिन के लिए कांगड़ा की एसडीएम ( SDM Kangra) का किरदार निभा रही हैं। एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने अपने ऑफिस के चपरासी की बेटी को एक दिन की एसडीएम बनाया है। इसके लिए एसडीएम जतिन लाल ने अपने लिए उसके बगल में कुर्सी लगवाई है। हिना सुबह से एसडीएम ऑफिस कांगड़ा( SDM Office Kangra) की की बैठ कर एसडीएम के मार्गदर्शन में ले रही हैं। बाहर से आ रहे लोग अपनी समस्याएं एक दिन की एसडीएम हिना को बता रहे हैं। एक दिन की एसडीएम हिना ठाकुर का कहना है कि यह उनके लिए सपने की तरह है,लेकिन वह इस सपने को रियल लाइफ में साकार करेंगी।

14 साल की हिना ठाकुर शुक्रवार सुबह एसडीएम कांगड़ा की कुर्सी पर बैठी हैं। उसका कहना है कि एसडीएम जतिन लाल जी ने मुझे सपना दिखाया है, उसे मैं पूरा करूंगी। एसडीएम जतिन लाल का कहना है कि बीते कल मुझे कल मेरे चपरासी ने बताया कि उसकी बेटी ने दसवीं में 94 फीसदी अंक लिए हैं। वो आईएएस अफसर बनना चाहती है। मैंने उसे सम्मानित करने के लिए ऑफिस में बुलवाया और उसे एक दिन की एसडीएम बनाया।

