-
Advertisement
Vikramaditya: शिमला में 24 घंटे पानी देने वाली योजना के तहत 850 करोड़ की दूसरी किस्त को मंजूरी
Shimla City: शिमला शहर में स्मार्ट सिटी मिशन (Smart City Mission) के तहत 650 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्य का निर्माण जारी है जिसके लिए आज शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान और अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला शहर के लिए 24 घंटे पानी (Water) की आपूर्ति करने वाली वर्ल्ड बैंक की 1200 करोड़ की योजना के तहत 850 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त मंजूर कर दी गई है। इन कार्यों के लिए समयावधि निर्धारित करने और जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए।
तारों के जंजाल को समेटने के लिए बनी योजना
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला शहर जहां प्रदेश की राजधानी है वहीं एक पर्यटन स्थल (Tourist Place) भी है। जिसके लिए यहां सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी जरूरी है। शिमला शहर में इस समय ₹650 करोड़ से अधिक के विभिन्न प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणधीन है और इसके लिए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शहर में फैले बिजली और टेलीफोन की तारों के जंजाल को समेटने के लिए 150 करोड़ की एक योजना तैयार की गई है जिसे लेकर आज बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश में मिलकर किया जाएगा चुनाव प्रचार
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की वर्ल्ड बैंक से फंडेड 1200 करोड़ की परियोजना के लिए 850 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त मंजूर कर ली गई है, इस योजना के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला में स्मार्ट सिटी के तहत रिज मैदान और हसन वैली में स्काईवॉक बनाने सहित विभिन्न स्थानों पर एस्केलेटर, पार्किंग और विधानसभा के निकट फ्लाईओवर के साथ ही कार्ड रोड़ के विस्तारीकरण के कार्य जारी है। विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों के सवाल के एक जवाब में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार हैं। जिसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में मिलकर चुनाव प्रचार किया जाएगा।
