-
Advertisement
खड़ी होली पर Coronavirus का साया, मास्क लगाकर होली मनाते दिखे लोग
Last Updated on March 10, 2020 by
देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गायन पर भी कोरोना वायरस (Coronavirus)का असर देखने को मिला है। इसके चलते होली गायन पर भी लोग मास्क लगाकर होली गायन गाते हुए दिखे। होली खेलने वाले लोग मास्क (Mask) लगाने के साथ ही सेनेटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेलते नजर आए। बता दें, इस खड़ी होली का गायन काफी प्रसिद्ध है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
चंपावत जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही नेपाल सीमा से आने वाले लोगों की भी छानबीन की जा रही है। फिलहाल यहां किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें, चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 47 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।