-
Advertisement

Seema Haider बनी सचिन के बच्चे की मां,बच्ची को दिया जन्म
Seema Haider : पाकिस्तानी महिला (Pakistani Woman) सीमा हैदर (Seema Haider) ने आज सुबह यानी 18 मार्च को सचिन मीणा (Sachin Meena) के बच्चे को जन्म दिया है। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में सीमा ने बच्ची (Girl Child) को जन्म दिया। सीमा को डिलीवरी के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सीमा पति को छोड़ पाकिस्तान से आई थी। उसे पबजी खेलते-खेलते सचिन से प्यार हो गया था। उसके साथ पाकिस्तान से उसके पहले पति से चार बच्चे भी आए हुए है। यहां आने के बाद सीमा ने अपने प्रेमी सचिन से शादी कर ली थी।
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में की थी शादी
नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा अब (Greater Noida) ग्रेटर नोएडा निवासी पति सचिव के साथ रहती है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। याद रहे कि हिंदू धर्म अपनाने के बाद सीमा हैदर ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple of Nepal) में सचिन से शादी की थी। भारत आने के बाद उसने अपने आठ वर्षीय बेटे फरहान अली का नाम बदलकर राज रख दिया था। सीमा हैदर का पहला पति गुलाम हैदर पाकिस्तान में ही रहता है।
-पंकज शर्मा