- Advertisement -
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में बुजुर्ग ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें (Obscene Acts) करने की कोशिश की। इस बीच बुजुर्ग ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। मामला ऊना जिला से सामने आया है। वहीं पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसी के गांव का एक करीब 61 वर्षीय व्यक्ति जबरन उसके घर में घुस आया और शराब पीने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं महिला जब अपने फोन से आरोपी का वीडियो बनाने लगी तो आरोपी ने उसका मोबाइल (Mobile) छीन लिया और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। किसी तरह आरोपी के चुगल से छुट कर महिला ने शोर मचाया। जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गया है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- Advertisement -