-
Advertisement
धार्मिक स्थल के होटल में “गंदा काम”
Last Updated on October 5, 2020 by Sintu Kumar
ऊना पुलिस की टीम ने धार्मिक स्थल पीरनिगाह स्थित एक होटल में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने इंस्पेक्टर इंदू बाला की अगुवाई में रेड करके होटल से पांच लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस की इस कार्यवाई से देह व्यापार के अवैध कारोबार को अंजाम देने वालों में हड़कंप मच गया है। सोमवार दोपहर को ऊना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीरनिगाह में पहुंची। जहां पर पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाले एक होटल में दबिश दी तथा इस कार्यवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने होटल में रेड के दौरान पंजाब की रहने वाली पांच लड़कियों को बरामद किया वहीं होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
होटल संचालक इस पूरे गोरखधंधे को किराए पर कमरे देने की आड़ में अंजाम दे रहा था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध धंधों को चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।