-
Advertisement
शाहरुख खान ने इस अंदाज में आधी रात को किया फैंस का शुक्रिया
Last Updated on November 2, 2022 by sintu kumar
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस साल भी शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भारी संख्या में उनके फैंस नजर आए। सभी फैंस अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। वहीं किंग खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उन्होंने अपने फैंस को आधी रात को सरप्राइज दिया।
यह भी पढ़ें- तीन साल बाद अपनी बेटी के साथ भारत वापस लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा
शाहरुख ने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत के टैरेस पर पहुंचे और हाथ हिलाकर अपने फैंस का थैंक्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने सिग्नेचर मूव भी दिखाया। फैंस भी शाहरुख को देखकर खुशी से उछल पड़े और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान अपने टैरेस से फैंस का अभिभावदन करते नजर आए। इस दौरान शाहरुख ने अपने टैरेसे ही फैंस के साथ सेल्फी भी ली.
बता दें कि दो दिनों से दुनिया भर से फैंस एक्टर को बर्थडे विश करने के लिए मुंबई पहुंच रहे थे। फैंस ने आतिशबाजी भी की और अपने फेवरेट एक्टर के लिए वी लव शाहरुख के नारे भी लगाए। फैंस ने भी इस दौरान एक्टर की हर मूवमेंट को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे।