-
Advertisement
Himachal MC Election: शांता कुमार सहित इन नेताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
पालमपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार (Shanta Kumar) ने राजनीतिक जीवन में पहली बार पत्नी के बिना मतदान (Vote) किया। शांता कुमार, बेटा व बहु के साथ मतदान करने पहुंचे। शांता कुमार ने कहा कि लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह एक लोकतंत्र का पर्व है। शांता कुमार ने वार्ड चार आइमा में मतदान किया।
यह भी पढ़ें: मंडी के खलियार वार्ड की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, दो दर्जन से अधिक मतदाता नहीं डाल पाए वोट
बृज बिहारी लाल बुटेल (Brij Bihari Lal Butel) ने कहा कांग्रेस ने यहां विकास करवाया है और लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगा है। बुटेल ने वार्ड पांच शुग्घर में मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की। मंडी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने भी मतदान किया। उन्होंने नगर निगम मंडी के खलियार वार्ड में मतदान किया।
कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर (MP Kishan Kapoor) ने परिवार के साथ नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 15 खनियारा में पत्नी व बेटा-बेटी के साथ पहुंचकर मतदान किया।
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने पत्नी के साथ धर्मपुर विकास खंड की धवाली पंचायत में रिच्छ्ली स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के वार्ड न. 14 में मतदान किया। उन्होंने लोगों ने भारी संख्या में पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग करने का भी आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: Himachal MC Election: पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लग गई लाइनें, लोगों में दिखा उत्साह
धर्मशाला में दो प्रत्याशी खुद को नहीं डाल पाए वोट
धर्मशाला नगर निगम चुनाव (Dharamshala Municipal Corporation Election) में दो प्रत्याशी खुद को ही अपना वोट नहीं डाल पाए। नगर निगम धर्मशाला से निवर्तमान मेयर व डिप्टी मेयर दोनों ने ही मतदान तो किया लेकिन खुद के लिए नहीं। नगर निगम के निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी अपना वार्ड नंबर 10 बदलकर वार्ड 11 रामनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके चलते वह अपना वोट खुद को नहीं डाल पाए। इसी तरह से निवर्तमान डिप्टी मेयर औंकार नेहरिया भी अपने भागसूनाग वार्ड से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भागसूनाग वार्ड महिला के लिए रिजर्व होने के चलते औंकार नेहरिया मैक्लोडगंज वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वह भी अपने को वोट नहीं डाल पाए।