-
Advertisement
Kullu: भेड़-बकरियां चराने गया था रेनी के जंगल में, शाम को मिली Deadbody
कुल्लू। बंजार उपमंडल के रेनी के जंगल में एक भेड़ पालक की गिरकर मौत ( Death)हो गई। । पुलिस के अनुसार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि 63 वर्षीय ठाकुर दास पुत्र देवणू राम निवासी सुनहरी होरनगाड घर से भेड़-बकरियां चराने के लिए रेनी के जंगल की ओर गया था लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसके बाद जब परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश करने पर ठाकुर दास जंगल में मृत अवस्था में मिला।
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बीच Employment का मौका, Himachal में एक कंपनी भरने जा रही है 800 से ज्यादा पद
सूचना मिलने के बाद बंजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस के अनुसार उक्त भेड़ पालक की गिरकर मौत हुई है। उधर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

