-
Advertisement
Shimla / CMsukhu / Electricity / DomesticConsumers / Subcidy
हिमाचल प्रदेश के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। साल 2026 में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ेंगी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद राज्य विद्युत बोर्ड ने बिजली दरें यथावत रखने का प्रस्ताव तैयार कर विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर कर दी है। सरकार के मुताबिक, अब सब्सिडी केवल जरूरतमंद और पात्र उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध करवाई जाएगी। सब्सिडी का दायरा कम होने पर घरेलू बिजली के बढ़े हुए बोझ को उपभोक्ताओं पर न डालने के लिए सरकार ने कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि घरेलू बिजली महंगी न की जाए। इसी के मद्देनजर बोर्ड ने नई टैरिफ पिटीशन में बिजली की मौजूदा दरें ही बरकरार रखने की सिफारिश की है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि बिजली की दरें बढ़ाना विकल्प नहीं है।
