-
Advertisement
shimla/KuldeepRathore/congress
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं हाईकमान ने राठौर का नाम लगभग फाइनल है। अब उनके नाम की औपचारिक घोषणा बाकी है। राठौर ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकाक ती है। इसी बीच सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। आज सुबह ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा आज ह वापस दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया और प्रियंका गांधी बीते 12 अक्टूबर ही शिमला पहुंच गई थीं, जबकि राहुल गांधी 14 अक्टूबर को शिमला पहुंचे। आज तीनों नेता वापस लौट गए हैं। संभवत राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की हरी झंडी मिलने के बाद आज-कल या इसी हफ्ते में राठौर की ताजपोशी के ऑर्डर हो सकते है। राठौर अध्यक्ष बनाए गए तो यह दूसरा मौका होगा, जब वह प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे। साल 2019 से 2022 के बीच भी राठौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में प्रतिभा सिंह कांग्रेस अध्यक्ष है और राज्य में कांग्रेस की इकलौती पदाधिकारी है। सूत्र बताते हैं होली लॉज ने भी नए अध्यक्ष के लिए राठौर के नाम का समर्थन किया है।
