-
Advertisement
Lathi Charge: सचिवालय के बाहर चक्काजाम कर रहे दृष्टिबाधितों पर पुलिस ने भांजीं लाठियां
लेखराज धरटा/शिमला। बैकलॉग भर्तियों (Backlog Recruitment) के पुराने नियमों को बहाल करने की मांग को लेकर शिमला में राज्य सचिवालय (State Secretariat) के बाहर चक्काजाम करते दृष्टिबाधित बेरोजगारों (Blind Unemployed) पर मंगलवार को पुलिस ने लाठियां भांजीं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे उनके कपड़े तक फट गए।
दृष्टिहीन बेरोजगारों की जिद सीएम (Himachal CM) से मिलने की थी। वे उनसे मिले बिना सड़क से उठना नहीं चाहते थे। वहीं पुलिस उन्हें जबर्दस्ती उठाने को आतुर थी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को विधायक प्राथमिकता बैठक (MLA Proiroty Meeting) की अध्यक्षता कर रहे हैं। बेरोजगारों की जिद के कारण रास्ता जाम हो गया था। चक्काजाम (Roadblock) के कारण शिमला में कार्ट रोड पूरी तरह बंद हो गया था। नव बहार और हिमलैंड तक 4 किमी सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।

यह है दृष्टिहीनों के विरोध का कारण
असल में हिमाचल सरकार ने बैकलॉग भर्ती के नियमों में बदलाव किया है। दृष्टिबाधितों का कहना है कि शारीरिक रूप से कमजोर (Physically Challenged) होने के कारण नियम न बदलकर उन्हें पुराने नियमों (Old Rules) के तहत ही नौकरी दी जाए। इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने चक्काजाम किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

