-
Advertisement
हिमाचल: दुकान के आगे लगे डंगे से परेशान दुकानदार, अनशन करने की दी चेतावनी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ढली उपनगर में टायर पंचर का काम करने वाला एक व्यक्ति लोक निर्माण विभाग के कारनामे से परेशान है। दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने उनकी दुकान के आगे 5 फुट का डंगा लगा दिया है, जिस कारण दुकान आने-जाने का रास्ता बधित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्या को सुलझाने का मांग की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
टायर पंचर का काम करने वाले सुदेश कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से दुकान के आगे डंगे के साथ-साथ मिट्टी का ढेर भी लगा दिया गया है। इस वजह से उन्हें कई परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम के पास बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी कोई सुनने को राजी नहीं है।
सुदेश कुमार ने बताया कि वे पिछले करीब छह महीनों से बार-बार विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं जब उनकी बात किसी ने नहीं सुनी, तो वे अपने साथियों के साथ शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक उपवास पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या को सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस बार भी प्रशासन उनकी बात नहीं सुनता है तो वे इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर के ओक ओवर के बाहर सांकेतिक अनशन पर बैठेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

