-
Advertisement
श्रीबालाजी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा ने बनखंडी में की सेहत की जांच
पंकज/ देहरा। श्रीबालाजी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा (Shree Balaji Multi Specialty Hospital Kangra) के तत्वावधान में विकासखंड देहरा के बनखंडी में शुक्रवार को डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जन, हड्डी विशेषज्ञ और ईएनटी इत्यादि के मरीजों की जांच की गई। शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकांश संख्या महिलाएं और बच्चों की रही। जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई, जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उसको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने डॉक्टर राजेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए श्रीबालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: डॉ. राजेश ने यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों को स्वदेश लाने को सरकार से किया आग्रह
श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) के डॉक्टर आपके द्वार के जनसेवा के मूलमंत्र के साथ गांव में रहने वाले लोगों के घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। डॉ राजेश का कहना है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में अगर उनको घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बनखंडी (Bankhandi) में श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उत्कृष्ट सेवा भाव से आए हुए सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने के उपाय तथा मुख्य लक्षण बताए। याद रहे कि श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के तत्वावधान में बीते लंबे समय से ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


