-
Advertisement
श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ने हटवास में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 234 ने करवाई जांच
Last Updated on December 23, 2021 by admin
नगरोटा बगवां। श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के तत्वावधान में नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत हटवास में डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार विभागों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। जिसमें 234 मरीजों ने अपनी जांच करवाई।
यह भी पढ़ेंः Breaking: सुक्खू ने दिल्ली में बिछाई बिसात,शुक्ला से ये वाले विधायकों के साथ की मुलाकात
इन मरीजों में अधिकांश संख्या महिलाएं और बच्चों की रही, जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई, जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उनको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन में ग्राम पंचायत अध्यक्ष निर्मला देवी ने डॉक्टर राजेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए श्रीबालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group