-
Advertisement

Congress Committee Sirmaur की कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
नाहन। सिरमौर कांग्रेस कमेटी (Congress Committee Sirmaur ) की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) की ओर से तैयार की गई जिला कमेटी की सूची पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) ने अपनी मुहर लगा दी है। इसमें पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। युवा नेता संदीप शर्मा व वीरेंद्र पासी को प्रेस प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रोफेसर बलबीर सिंह, योगेश गुप्ता, रूपेंद्र ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, एमआर पराशर, मदन सिंह नेगी, दुर्गा सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह हाब्बी, परीक्षा चौहान, विजय सिंह पुंडीर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विशाल वालिया, संत राम चौहान, गीता सिंह ठाकुर, जहांगीर अली, अनुप ठाकुर, चैन सिंह व नोमी देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनुप ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, इंदिरा कश्यप, संजीव कुमार, रतन चौहान, रणजीत नेगी, माम राज ठाकुर, भारत भूषण मोहिल, महेश कोहली, हरप्रीत सिंह, कृष्ण ठाकुर, नसीम मोहम्मद दीदान, जगदर्शन चौहान, संग्राम सिंह, राकेश ठाकुर, रघुवीर सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सत्या राम चौहान को महासचिव बनाया है।
यह भी पढ़ें: कमरे में बंद हुई विपक्ष की आवाज, Mukesh ने किया अपने को Isolate
राकेश गर्ग को कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह, नरपत सिंह, प्रोमिला ठाकुर, देश राज शर्मा, रामेश्वर शर्मा, रघुवीर चौहान, हीरा सिंह, सुभद्रा अत्री, दलीप सिंह चौहान, जावेद खान, बाल किशन, नरेंद्र तोमर, प्रेमपाल, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन अग्रवाल, सुनील गौर, श्याम लाल सोढा, केप्टन सलीम, सुंदर लाल शर्मा, सेवानिवृत्त तहसीलदार पृथ्वी सिंह, सुकरदीन, ओम लाल, हेम राज चौधरी, अजय चौहान को सचिव बनाया गया है। चेत सिंह, दलीप सिंह, बलबीर चौहान, ज्ञान गौतम, कुलदीप ठाकुर, विजय कांत शर्मा, बाबू राम, महीपाल सोलंकी, हरप्रीत कौर, मोंटी गर्ग, अंजु शर्मा, अशोक शर्मा, चंद्र मोहन, यासीन मोह मद, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, लाल सिंह, ओंकार सिंह, खतर सिंह, बारू राम, शेर सिंह, संत राम, मंसूर अली खान, यशवंत सिंह को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। वीरेंद्र पाल शर्मा, प्रशांत ठाकुर व प्रमोद ठाकुर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा जिला में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती प्रदान की जाएगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।