-
Advertisement
Sirmaur पुलिस ने UP से पकड़ा लूट मामले का उद्घोषित अपराधी
नाहन। सिरमौर (Sirmaur) पुलिस की पीओ सैल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। उसने लूट के मामले में उद्घोषित अपराधी (Announcing criminal) को यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी विनोद कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को रविवार दोपहर को दबोचा। विनोद कुमार पर वर्ष 2011 में पांवटा साहिब थाना में लूट का मामला (Case) दर्ज किया गया था। अपराधी अपने एक अन्य साथी के साथ पांवटा साहिब में एक महिला का बैग लेकर फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः सिरमौर के 51 मामलों के साथ Himachal में आज 144 केस- 117 ठीक
पुलिस ने उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मगर विनोद पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जुलाईए 2014 में विनोद को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। पीओ सैल के हेड कांस्टेबल जुल्फान मोहम्मद और नरदेव ने इस अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इन दोनों ने विनोद को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से धर दबोचा है। आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..