-
Advertisement
Sirmaur Police ने ग्रेटर नोएडा से चार साल बाद Arrest किया उद्घोषित अपराधी
नाहन। चोरी के मामले में पुलिस ( Police) ने 4 साल बाद एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार ( Arrest) करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने भगौड़े को उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोयडा से गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि अपराधी के खिलाफ रेणुका पुलिस थाना में 20 सितंबर, 2016 को आरोपी विजय कुमार वर्मा के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

कोर्ट में पेश न होने के चलते अदालत ने उसे भगौड़ा ( fugitive) घोषित किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। अब पुलिस ने उसे नोएडा से दबोचा है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

