-
Advertisement
जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी Van को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 6 की मौत
Last Updated on November 2, 2020 by Deepak
बहराइच। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road accident) पेश आया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसमें छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: चार साल तक युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, शादी के एक दिन पहले खुली दूल्हे की पोल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने वैन को टक्कर मार दी जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।