-
Advertisement
सुंदरनगर और ऊना में सड़क हादसे, छह घायल- दो PGI और आईजीएमसी रेफर
सुंदरनगर/ऊना। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को सुंदरनगर (Sundernagar) और ऊना में दो सड़क हादसे (Road Accident) हुए हैं, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। इसमें से दो गंभीर घायलों को पीजीआई और आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पहला मामला सुंदरनगर के विश्रामगृह चौक के समीप हुआ। यहां एक जीप और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां से एक की व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Kullu: गर्भवती महिला के Corona पॉजिटिव पाए जाने के बाद गायनी वार्ड सील
बताया जा रहा है कि देर रात बिलासपुर से मंडी की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर और पंजाब नंबर की जीप के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि जीप आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई। जीप में सवार दो लोग और ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं, मौके पर पहुंची सुंदरनगर थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने की है।

वहीं, दूसरा मामला जिला मुख्यालय से सटे रखकर कॉलोनी में गुरुवार देर रात को पेश आया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नाजुक हालत में पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रक्कर कॉलोनी के पास बाइक पर सवार नंगल से सलांगड़ी निवासी रजनीश कुमार पुत्र कुलदीप कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसने गलत दिशा में जा कर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक (Bike) चालक बुरी तरह से घायल हो गयाए जिसे स्थानीय लोगों की मदद से फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक होती हालत के चलते उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में बाइक चालक रजनीश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279ए 337 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..
