- Advertisement -
द ग्रेट खली एक पेशेवर पहलवान हैं यह हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। बिग बॉस के चौथे संस्करण के उपविजेता रहे। उन्होंने कई बार अंडरटेकर और बिग शो जैसे पहलवानों को हराया हैं। उसके बाद बीती 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आज उनका जिक्र इसलिए किया जा रहा है कि एक टोल नाके पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टोल ब्यॉय यह कहते हुए दिखाई व सुनाई पड रहा है कि थप्पड़ क्यों मारा,जबकि मैं तो आई कार्ड दिखाने की बात कर रहा था। हालांकि,वीडियो में थप्पड़ मारते हुए खली कहीं दिखाई नहीं दे रहे,लेकिन गरमाहट भरी बहस करते जरूर दिख रहे हैं। इस बीच बचाव के लिए एक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी वीडियो में दिख रहा है।
- Advertisement -