-
Advertisement
किसान आंदोलन के समर्थन में रिज पर Tourists की नारेबाजी, पुलिस ने काटा चालान
Last Updated on January 11, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। कृषि कानूनों ( Agricultural laws) के खिलाफ किसान पिछले डेढ माह से आंदोलन छेड़े हुए हैं। देश के कई भागों से किसानों ( Farmers)को समर्थन भी मिला है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां से भी कुछ संगठन किसानों के पक्ष में सामने आए हैं। रविवार देर रात राजधानी शिमला के रिज ( The ridge) पर पंजाब से आए पर्यटकों ने किसानों के समर्थन में और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। ऐसा करने पर वहां पर तैनात पुलिस उन पर्यटकों को पकड़ कर सदर थाना लेकर गई। इसके बाद उनका चालान ( Chalan) काटा गया। शिमला के रिज पर किसी भी तरह की नारेबाजी करना प्रतिबंधित है। इसी को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें :- हिमाचल : Delhi का पैराग्लाइडर पायलट बिलिंग में लापता, Helicopter से सर्च अभियान जारी
बताया जा रहा है कि पंजाब से आए 15-20 पर्यटकों ने रिज पर नारेबाजी शुरु कर दी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में ये पर्यटक किसान आंदोलन के समर्थन व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।ऐसा करने पर पुलिस उन्हें पकड़ कर सदर थाने ले गई और और बादमें उनका चालान काटा। जाहिर है किसान आंदोलन को सुप्रीमकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है।