-
Advertisement
Una: रात को सोए दो सगे भाइयों को सांप ने काटा, एक की मौत
Last Updated on July 10, 2020 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल में बरसात का मौसम शुरू होते ही सांप द्वारा काटे जाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बंगाणा में सामने आया है। यहां पुलिस थाना बंगाणा के तहत करमाली में दो सगे भाइयों को सांप (Snake) ने काट लिया। इनमें से छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई का पंजाब के होशियापुर में इलाज (Treatment) चल रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान दर्शन सिंह पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई है। जबकि 14 वर्षीय विशेष सिंह का उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: Una में व्यक्ति ने लगाया फंदा, कारोबार में घाटा व बीमारी बताया जा रहा कारण
जानकारी के मुताबिक करमाली निवासी विशेष सिंह व दर्शन सिंह रोजाना की तरह गुरुवार रात को अपने बिस्तर पर सोए हुए थे। रात्रि के दौरान दोनों को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को बंगाणा अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una) के बाद होशियापुर रेफर कर दिया गया, जहां पर 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे किशोर का उपचार जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group