-
Advertisement
शिमला में अब ज्यादा देर नहीं टिक पाएगी बर्फ, कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन प्लांट स्थापित
संजू/शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी तक बर्फबारी देखने को नहीं मिली है लेकिन लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी होने पर उससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसी दिशा में आज लोक निर्माण विभाग द्वारा शिमला के आरटीओ के पास कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन प्लांट स्थापित (Calcium Chloride Brine Plant Established) किया है, जिसका लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया। बर्फबारी होने पर सड़कों में कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा जिससे बर्फ तुरंत पिघल जाएगी।

पैसे की बचत के साथ साथ भ्रष्टाचार भी खत्म होगा
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कें बर्फ़ से जाम हो जाती हैं और बर्फ को हटाने के लिए भी काफ़ी पैसे खर्च हो जाते हैं, जिसमें भ्रष्टाचार भी होता है इससे निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, जिसके छिड़काव से बर्फ तुरंत पिघलेगी और पैसे की बचत के साथ साथ भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। शिमला के बाद लोक निर्माण विभाग इस तरह के प्लांट अन्य बर्फबारी वाले स्थानों में भी स्थापित किए जाएंगे।
यह भी पढ़े:2017 में शिलान्यास, 18 में शुरू हुआ काम; 5 साल बीत गए लेकिन नहीं बन पाया पुल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


