-
Advertisement
आज और कल पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी; लेकिन शिमला में नहीं बिछेगी चांदी
लेखराज धरटा/शिमला। क्रिसमस पर बर्फ के दीदार(White Christmas In Shimla) करने के लिए शिमला आने वाले सैलानियों (Tourists) के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम करवट (Himachal Weather) ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पर्वतनीय इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी (Moderate Snowfall) की संभावना जताई है, लेकिन शिमला में इस साल व्हाइट क्रिसमस के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 22 और 23 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बारिश और बर्फबारी से पारा गिरेगा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD Shimla) के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आएगा। शुक्रवार और शनिवार को किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी तो निचले हिस्सों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान में कुछ कमी आएगी। 24 के बाद 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान फिर सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:चिंतपूर्णी रोप-वे प्रोजेक्ट का मिला वर्क ऑर्डर, प्रति घंटे 700 यात्रियों की क्षमता
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


